होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : गोरी और चांदनी ब्यूटी क्रीम से किडनी - नर्वस सिस्टम को खतरा, प्रशासन ने किया BAN, चेतावनी की जारी

MP NEWS : गोरी और चांदनी ब्यूटी क्रीम से किडनी - नर्वस सिस्टम को खतरा, प्रशासन ने किया BAN, चेतावनी की जारी

छतरपुर । चेहरे को गोरा और आकर्षक बनाने का दावा करने वाली गोरी ब्यूटी क्रीम (Goree Beauty Cream) और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम (Chandni Whitening Cream) को लेकर मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी जारी की गई है। इन दोनों क्रीमों को लेकर सामने आई जांच और नियामक चेतावनियों के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने इनके इस्तेमाल, खरीद-बिक्री और वितरण से बचने की अपील की है। हालांकि दोनों क्रीमों के उपयोग पर प्रशासन ने पहले ही  प्रतिबंध लगा दिया गया है। बावजूद इसके कुछ जगहों पर क्रीम को बेचा जा रहा है।

किडनी खराब होने का खतरा

बता दें कि यह दोनों क्रीम पाकिस्तान में बनी है। दरअसल, इन क्रीमों के इस्तेमाल से किडनी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने और किडनी खराब होने का खतरा सामने आया है। इसी स्वास्थ्य संबंधी चिंता को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दोनों उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।

14 नवंबर को मध्यप्रदेश में जारी हुई चेतावनी

इसी संबंध में मध्यप्रदेश खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 14 नवंबर 2026 को सार्वजनिक स्वास्थ्य चेतावनी जारी करते हुए लोगों को इन दोनों क्रीमों से दूर रहने की सलाह दी। दुकानदारों और वितरकों को भी इनकी बिक्री, वितरण और विज्ञापन से बचने के निर्देश दिए गए हैं। भोपाल और इंदौर में इन उत्पादों के स्टॉक को लेकर कार्रवाई की खबरें भी सामने आई हैं।

क्रीम खरीद चुके लोग क्या करें...?

प्रशासन की अपील है कि जिन लोगों के पास गोरी या चांदनी क्रीम मौजूद है, वे तत्काल इसका इस्तेमाल बंद कर दें। लंबे समय से इनका उपयोग करने वाले लोग डॉक्टर से सलाह लें। त्वचा पर जलन, एलर्जी या अन्य परेशानी होने पर चिकित्सकीय जांच कराएं।

सौंदर्य के नाम पर सेहत से खिलवाड़ न करें

सौंदर्य के नाम पर सेहत से खिलवाड़ न करें। चेहरे को गोरा बनाने के दावों के चक्कर में किसी भी अनजान या संदिग्ध उत्पाद का इस्तेमाल करने से पहले उसकी गुणवत्ता और वैधता की जानकारी जरूर लें।

बिक्री करते मिले तो प्रशासन को दें सूचना

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मध्यप्रदेश में गौरी ब्यूटी और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम की खरीद-बिक्री और उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी दुकान या अन्य स्थान पर इन क्रीमों की बिक्री होती दिखाई देती है, तो इसकी सूचना संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को देने की अपील की गई है।
 


संबंधित समाचार