होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ANUPPUR NEWS : दुखद ! हेडफोन चोरी के शक में युवक की दबंगों ने की बेरहमी से पिटाई, 8 घंटे तक किया प्रताड़ित, VIDEO वायरल

ANUPPUR NEWS : दुखद ! हेडफोन चोरी के शक में युवक की दबंगों ने की बेरहमी से पिटाई, 8 घंटे तक किया प्रताड़ित, VIDEO वायरल

अनूपपुर : मध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक युवक को चोरी के शक में तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक पर हेडफोन चोरी का शक था। इसी के चलते कुछ लोगों ने युवक को बंधक बनाया और करीब 7 से 8 घंटे तक पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

मामला बिजुरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 का

जानकारी के मुताबिक, मामला बिजुरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 का है। यहां रहने वाले हिमांशु तिवारी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि टीएमसी कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने चोरी के शक में हिमांशु को पकड़ लिया और उसे करीब 7 से 8 घंटे तक बंधक बनाकर प्रताड़ित किया।

वायरल वीडियो पुराना 

बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो पुराना है, लेकिन इसके दोबारा सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इतना ही नही इस मामले ने कानून व्यवस्था और निजी स्तर पर सजा देने की मानसिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह गंभीर मामला हो सकता है।


संबंधित समाचार