होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Celebs Wedding 2025: साल 2025 में बॉलीवुड के ये स्टार्स और सिंगर बंधे शादी के बंधन में, सामंथा, हिना सहित लिस्ट में शामिल है ये नाम

Celebs Wedding 2025: साल 2025 में बॉलीवुड के ये स्टार्स और सिंगर बंधे शादी के बंधन में, सामंथा, हिना सहित लिस्ट में शामिल है ये नाम

Year Ender 2025: साल 2025 बॉलीवुड जगत के लिए बेहद खास रहा। क्योकि इस साल बॉलीवुड की कई हस्तियां शादी के बंधन में बंधे, तो वही कुछ के घरों में किलकारियां गुंजी। इस लिस्ट में एक्ट्रेस सामंथा प्रभु, हिना खान, सारा खान से लेकर, सिंगर अरमान मलिक, रफ्तार सहित टीवी जगत के इन एक्ट्रेस के नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते है बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ की शादी की लिस्ट में ,, ,.. 

अभिनेता प्रतीक बब्बर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अभिनेता प्रतीक बब्बर का है। जिन्होंने 14 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से शादी कर अपने जीवन की नई शुरुआत की। यह शादी मुंबई में उनकी मां, दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के घर पर हुई। शादी सादगी भरी थी, हालांकि इस मौके पर प्रतीक के पिता राज बब्बर मौजूद नहीं थे।

सिंगर अरमान मलिक

दूसरा नाम मशहूर सिंगर अरमान मलिक का है। जिन्होंने 2 जनवरी, 2025 को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आशना श्रॉफ के साथ सात फेरे लिए। दोनों की लव स्टोरी लंबे समय से चर्चा में थी। शादी बेहद निजी रखी गई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने ही शिरकत की।

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु

साल के आखिरी महीने में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए  1 दिसंबर को ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर राज निदिमोरू से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। यह शादी कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल थे। सादगी भरी इस शादी ने सबका दिल जीत लिया।

एक्ट्रेस हिना खान

टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान जो की ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने  4 जून को मुंबई में अपने लंबे समय के साथी रॉकी जायसवाल से रजिस्टर्ड मैरिज की। इस खास मौके पर हिना ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। शादी की खुशखबरी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी।

एक्ट्रेस अविका गौर

‘बालिका वधू’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर ने भी  30 सितंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी कर ली। यह शादी रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ के सेट पर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई, जिसमें हल्दी, मेहंदी और बाकी रस्में भी धूमधाम से निभाई गईं।

लिस्ट में रैपर रफ्तार का नाम भी शामिल

तो वही इस लिस्ट में रैपर रफ्तार का भी नाम शामिल हैं. जिन्होने ने 31 जनवरी, 2025 को फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा के साथ शादी की थी. कपल ने पंजाबी और साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी की और एक दूसरे के हुए.

सिंगर दर्शन रावल

साल की शुरुआत में ही सिंगर दर्शन रावल ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया। जनवरी में उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड धरल सुरेलिया से शादी कर ली। दर्शन ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया, जिसे खूब प्यार मिला।

नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने भी की शादी

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने 6 जून को हैदराबाद में जैनब रावजी से शादी रचाई। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी, लेकिन इसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। चिरंजीवी और रामचरण जैसे स्टार्स ने भी नए जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
 


संबंधित समाचार