होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather: MP में भारी बारिश का दौर जारी, निवाड़ी-टीकमगढ़ समेत 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

MP Weather: MP में भारी बारिश का दौर जारी, निवाड़ी-टीकमगढ़ समेत 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

भोपाल : मध्य प्रदेश के मौसम में जारी उतार चढ़ाव में चलते राजधानी भोपाल का मौसम जहां खुशनुमा बना हुआ है। तो वही प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधिया तेज होने के चलते जगहे जगहे पर जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

जबलपुर, रीवा समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते भिंड, दतिया, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश हो सकती है। वहीं दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला और डिंडोरी में भी बारिश के आसार हैं।

नर्मदापुरम समेत कई जिलों में भी बारिश की संभावना

राजधानी भोपाल सहित रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा और इंदौर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम समेत कई जिलों में भी बारिश की संभावना है।

बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रही

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही नमी पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रही है।


संबंधित समाचार