होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MLA Rameshwar Sharma : विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान, कांग्रेस पगलागई है...

MLA Rameshwar Sharma : विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान, कांग्रेस पगलागई है...

MLA Rameshwar Sharma : राजधानी भोपाल की हजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार किया है। रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पगलागई है, कांग्रेस को लगता है कि इसका जैसा अतीत रहा है, वैसे ही वह दूसरों को समझती है। जैसे कांग्रेस की सरकार पहले वोट चोरी से बनती थी। पहले की सरकार निर्वाचन आयोग को पंगु बनाए रखती थी। सच पूछो तो निर्वाचन आयोग का असली मतलब तो टी.एन. सेशन जी के बाद शुरू हुआ।

कलेक्टर का दुरूपयोग

रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा है कि इससे पहले तो भारत के नागरिक निर्वाचन आयोग को नहीं समझते थे, सरकार ही समझते थे। कांग्रेस ने कलेक्टर से लेकर सबका दुरुपयोग किया। यह तो इंदिरा गांधी जी के आपातकाल ने बता दिया कि इंदिरा जी ने आपातकाल क्यों लगाया था। अगर चुनाव हार गई थीं तो, माननीय न्यायालय को भी ठेंगा दिखा दिया था। और इसलिए कांग्रेस अपनी बदतमीजियों को लोकतंत्र पर न थोपे।

कांग्रेस नहीं करे पागलपंती

रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस अपनी पागलपंती से लोकतंत्र को शिकार नहीं बनाए। मेहरबानी करके कांग्रेसी नेताओं से उनका कहना है कि उनके नेताओं ने ही वोट चोरी की है। उनके ही नेताओं ने डबल-डबल नाम लिखवाए हैं। उनके नेताओं ने भी कई बार प्रयोग किए हैं। और इसलिए कांग्रेस जानबूझकर लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है। वह संविधान को, न्यायपालिका को और निर्वाचन आयोग को ठेंगा दिखाना चाहती है। चाहे उमंग सिंगार जी हों, चाहे राहुल गांधी जी हों, चाहे खड़गे जी हों या दूसरे नेता हों, हर ओर पराजय के भय के कारण अभी से परिणाम को ध्यान में रखते हुए माहौल बना रही है। ताकि कांग्रेस के अंदर बगावत न हो और कांग्रेसी राहुल गांधी से इस्तीफा न मांगें। अपना इस्तीफा बचाने के लिए यह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी झूठ बोल रहे हैं।


संबंधित समाचार