होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SHAHDOL NEWS : बाणसागर बांध के 6 रेडियल गेट खुले, नदियों का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

SHAHDOL NEWS : बाणसागर बांध के 6 रेडियल गेट खुले, नदियों का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

शहडोल : बाणसागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आज बांध के छह गेट खोले गए। सभी गेट्स को 0.50 मीटर तक खोला गया और 630 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। जिसको देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर, निचले इलाको में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदी से दूर रहने की सलाह दी है।

शाम 04 बजे खोले गए जलद्वार 

बता दें कि बाणसागर बांध 100% भरने के बाद सोमवार शाम 04 बजे डैम के गेट्स को प्रशासन द्वारा खोला गया। गेट नंबर 6, 7, 8, 9, 10 और 11 को 0.50-0.50 मीटर तक खोलकर पानी को छोड़ा गया। सोमवार सुबह 8 बजे तक बाणसागर जलाशय का जलस्तर 341.64 मीटर दर्ज किया गया। यह बांध का पूर्ण भराव स्तर है। 

सोन नदी के किनारे अलर्ट

सुबह 8 बजे तक बांध में पानी की आवक 934.15 क्यूमेक्स थी, जबकि कुल आउटफ्लो 272.81 क्यूमेक्स दर्ज किया गया। गेट खुलने के बाद स्पिलवे और पावर हाउस क्रमांक-3 से सोन नदी में पानी का कुल प्रवाह करीब 804 क्यूमेक्स तक पहुंच गया।

निचले इलाकों में अलर्ट जारी

विभाग ने नदी के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों से नदी से दूरी बनाए रखने और पानी में नहीं उतरने की अपील की है। बारिश के कारण आवक बढ़ने पर पानी का डिस्चार्ज भी बढ़ाया जा सकता है।


संबंधित समाचार