ग्वालियर : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ग्वालियर में कल यानि की 22 सितंबर को रोजगार आयोजन होने जा रहा है। जिसमे 34 कंपनियां बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई। तो वही जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस मेले में ग्वालियर के साथ मालनपुर, भोपाल, इंदौर, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, अहमदाबाद, लखनऊ, हैदराबाद सहित अन्य स्थानों की कंपनियां शामिल होंगी।
सुबह 11 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
यह आयोजन गदाईपुरा स्थित रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर में बने जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की करीब 34 कंपनियां युवाओं के चयन के लिए शामिल होंगी।
45 हजार तक मिल सकता है वेतन
विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध पदों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को करीब 10 हजार से 45 हजार रुपये तक का वेतन मिल सकता है। ITI, डिप्लोमा और अन्य शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए भी अलग-अलग अवसर उपलब्ध होंगे।
इन डाक्यूमेंट्स को लेजाना नहीं भूले
मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपनी समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और बायोडाटा साथ लाना होगा। कंपनियां पद और योग्यता के आधार पर मौके पर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगी।
ये प्रमुख कंपनियां होंगी शामिल
उप संचालक, जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार मेले में क्विक आईटी सॉल्यूशन, पेटीएम, भारत-पे, आई-सेक्ट, टीमलीज, जमुना ऑटो (मालनपुर), SRF मालनपुर, भारती एक्सा, सेनेटस, जॉबफेयर नाउ, चेकमेट सर्विसेज (गुजरात), ब्लिंकिट (गुरुग्राम), जे.बी. मंधाराम फूड, MRF टायर (हैदराबाद), रविया वर्कफोर्स, LIC, जेप्टो, प्रो-कनेक्ट, समीक्षा इंस्टीट्यूट और TVS इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी।