Axiom-4 मिशन के लिए रवाना हुए शुभांशु शुक्ला: भारत के नाम भेजा मैसेज, भावुक हुए माता-पिता

Axiom-4 मिशन के लिए रवाना हुए शुभांशु शुक्ला: भारत के नाम भेजा मैसेज, भावुक हुए माता-पिता

Axiom-4 Space Mission: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने आज Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरकर एक नया इतिहास रच दिया। वह राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। शुभांशु के साथ अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री भी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा पर रवाना हुए हैं।

"मेरे कंधे पर तिरंगा है, पूरा भारत मेरे साथ है"

अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचते ही शुभांशु ने भारत के नाम एक भावनात्मक संदेश भेजा। उन्होंने कहा: "नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों! क्या सफर है! हम 41 साल बाद फिर अंतरिक्ष में पहुंचे हैं। मैं 7.5 किमी प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा हूं। मेरे कंधे पर तिरंगा है, जो बताता है कि मैं अकेला नहीं, पूरा भारत मेरे साथ है। यह मेरी नहीं, हम सबकी उड़ान है। यह भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है। जय हिंद!"

भावुक हुए माता-पिता:

शुभांशु की मां आशा शुक्ला बेटे की इस ऐतिहासिक सफलता पर भावुक हो गईं, वहीं पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा: "बहुत खुशी हो रही है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उसका मिशन सफल रहे और वह सुरक्षित लौटे।"

NASA ने दी सफलता की जानकारी:

NASA ने पुष्टि की कि Axiom-4 मिशन का Main Engine Cut-Off (MECO) सफलतापूर्वक पूरा हुआ, जिससे रॉकेट ने सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कर लिया।

अंतरिक्ष खर्च भारत ने खुद उठाया:

Axiom-4 मिशन में भारत, पोलैंड और हंगरी जैसे देशों ने अपने-अपने अंतरिक्ष यात्रियों का खर्च स्वयं वहन किया है। हंगरी ने अपनी सीट के लिए लगभग 100 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। भारत और पोलैंड ने अभी तक अपनी राशि सार्वजनिक नहीं की है।


संबंधित समाचार