छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और राजस्व कार्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से 16 राजस्व निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। कलेक्टर अजीत वसंत ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता एवं भू-अभिलेख नियमावली के तहत लोकहित में यह आदेश जारी किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
इन अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
जारी सूची के अनुसार निम्न राजस्व निरीक्षकों को नई पदस्थापना दी गई है—
विश्वनाथ तिवारी — अम्बिकापुर-3 से लखनपुर
रामकुमार राम — अम्बिकापुर-4 से रघुनाथपुर (धौरपुर)
संजय सिंह — अम्बिकापुर-5 से उदयपुर
धर्मेन्द्र कुमार सिंह — अम्बिकापुर-6 से बतौली
सबल साय एक्का — धौरपुर से अम्बिकापुर-3
विकास कुमार सोनपाकर — उदयपुर से अम्बिकापुर-4
राज बहादुर सिंह — खम्हरिया (उदयपुर) से राजस्व निरीक्षक नजूल
संजय कुमार सिंह — लखनपुर से अम्बिकापुर-5
धर्मेन्द्र कुमार सिंह — सलका (लखनपुर) से अम्बिकापुर-6
छय कुमार पैंकरा — पेटला (सीतापुर) से राजस्व निरीक्षक नजूल
शिवपूजन तिवारी — बतौली से राजस्व निरीक्षक नजूल
रामदेव यादव — राजस्व निरीक्षक नजूल से लुण्ड्रा
सरयू राम पैंकरा — राजस्व निरीक्षक नजूल से खम्हरिया (उदयपुर)
आशीष गुहा — राजस्व निरीक्षक नजूल से धौरपुर
विजय कुमार श्रीवास्तव — राजस्व निरीक्षक नजूल से सलका (लखनपुर)
सत्येन्द्र कुमार मिश्रा — राजस्व निरीक्षक डायवर्सन से पेटला (सीतापुर)
शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
कलेक्टर वसंत ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और जिले में राजस्व कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें।