होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : विपक्ष के UCC विरोध पर रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, कहा - कांग्रेस मुल्ला मौलवियों के दबाव में विरोध कर रही

MP NEWS : विपक्ष के UCC विरोध पर रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, कहा - कांग्रेस मुल्ला मौलवियों के दबाव में विरोध कर रही

भोपाल : मध्य प्रदेश के मानसून सत्र के पहले दिन समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code UCC) विधेयक 2026 को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जमकर बहस हुई। कांग्रेस जहां ucc का विरोध कर रही है। तो वही बीजेपी यूसीसी को इसी सत्र में लाने की बात कर रही है। नए कानून को लेकर विपक्ष और पक्ष में जहां बयानबाजी का दौर जारी है। तो वही दूसरी तरफ बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने समान नागरिक कानून को सार्थक पहल बताते हुए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। 

कांग्रेस हलाला प्रथा की समर्थक

इसके साथ ही रामेश्वर शर्मा ने समान नागरिक कानून का विरोध कर रहे कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस हलाला प्रथा की समर्थक है। मुल्ला मौलवियों के दबाव में कांग्रेस विरोध कर रही है। अगर यह कानून लागू हो जाता है तो हलाला, तीन-चार शादियां और तीन तलाक जैसी प्रथाओं को अंजाम नहीं दिया जा सकेगा। 

यूसीसी लागू होगा

रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भी इन्हीं तत्वों की भाषा बोल रही है। उन्होंने आगे कहा कि आतिफ अकील काले कपड़े पहनें या पीले, इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन प्रदेश में अब किसी भी तरह के काले कारनामे नहीं चलने दिए जाएंगे। रामेश्वर शर्मा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार विधानसभा के मौजूदा सत्र में यूसीसी से जुड़ा विधेयक लाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 
 


संबंधित समाचार