होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : हलाला से मुस्लिम महिलाओं को मिलेगी मुक्ति, UCC पर CM मोहन का बड़ा बयान, 18 हजार पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती

BHOPAL NEWS : हलाला से मुस्लिम महिलाओं को मिलेगी मुक्ति, UCC पर CM मोहन का बड़ा बयान, 18 हजार पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती

भोपाल : यूसीसी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। तो वही कल समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code UCC) विधेयक 2026 को लेकर विधानसभा में विस्तार से चर्चा से होगी। इसी बीच सीएम मोहन ने  समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिल पास होने से सबसे अधिक लाभ मुस्लिम महिलाओं को मिलेगा और उन्हें हलाला जैसी प्रथाओं से राहत मिलेगी।

18 हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती

इसी बीच सीएम मोहन ने पुलिसविभाग में 18 हजार पदों पर भर्ती की भी जानकारी दी। जबकि अब तक करीब 25 हजार पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी जा चुकी है। दरअसल, सीएम मोहन ने हाल ही में पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसके बाद उन्होंने यह बयान दिया। 

गृह विभाग का दायित्व भी सीएम के पास 

सीएम ने बताया कि गृह विभाग का दायित्व भी उनके पास है, इसलिए अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों के प्रमोशन की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जल्द ही 18 हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही मुख्य सचिव के साथ समन्वय बनाकर पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।


संबंधित समाचार