होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, सरेंडर करने का आदेश

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, सरेंडर करने का आदेश

नई दिल्ली। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए सोनम रघुवंशी को मिली जमानत रद्द कर दी। शीर्ष अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निचली अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया।

तीन सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में सोनम रघुवंशी को निर्देश दिया है कि वह तीन सप्ताह के भीतर संबंधित अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण (सरेंडर) करें।

नई जमानत याचिका दाखिल करने की छूट

हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मुकदमे की सुनवाई में अनावश्यक देरी होती है, तो सोनम रघुवंशी छह महीने बाद नई जमानत याचिका दाखिल कर सकती हैं। अदालत ने कहा कि परिस्थितियों के आधार पर उन्हें भविष्य में कानूनी राहत लेने का अधिकार रहेगा।

मामले की सुनवाई जारी

राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुनवाई अभी निचली अदालत में जारी है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब मामले की आगामी कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं।


संबंधित समाचार