होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राजकुमार कॉलेज पर रायपुर नगर निगम का सख्त एक्शन: 13 साल का बकाया टैक्स वसूल, 1.64 करोड़ रुपये जमा...

राजकुमार कॉलेज पर रायपुर नगर निगम का सख्त एक्शन: 13 साल का बकाया टैक्स वसूल, 1.64 करोड़ रुपये जमा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित प्रतिष्ठित राजकुमार कॉलेज पर रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। नगर निगम ने कॉलेज पर लंबे समय से बकाया चल रहे संपत्ति कर को लेकर कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 64 लाख 77 हजार 568 रुपये की वसूली की है।

13 वर्षों से बकाया था संपत्ति कर:

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, राजकुमार कॉलेज पर वर्ष 2012-13 से लेकर 2025-26 तक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। कई बार नोटिस और पत्राचार के बावजूद भुगतान नहीं होने पर आखिरकार निगम ने सख्ती दिखाते हुए बकाया कर की पूरी राशि वसूल कर ली।

एक दिन में हुआ करोड़ों का भुगतान:

नगर निगम को यह बड़ी सफलता एक ही दिन में मिली, जब कॉलेज प्रबंधन की ओर से 1.64 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा कराई गई। यह हाल के वर्षों में रायपुर नगर निगम द्वारा की गई सबसे बड़ी टैक्स वसूली में से एक मानी जा रही है।

नगर निगम ने दिया सख्त संदेश:

इस कार्रवाई के जरिए रायपुर नगर निगम ने साफ संदेश दिया है कि लंबे समय से टैक्स बकाया रखने वाले संस्थानों के खिलाफ अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का कहना है कि शहर में अन्य बड़े बकायेदारों की भी सूची तैयार की जा रही है और आने वाले दिनों में उन पर भी इसी तरह की कार्रवाई संभव है।

शहर के विकास कार्यों में होगा उपयोग:

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, वसूली गई इस राशि का उपयोग शहर के विकास कार्यों, सड़क, नाली, सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा।


संबंधित समाचार