रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित हो रहे सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने के लिए अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी आज रायपुर पहुंच रहे हैं। उनका आगमन दोपहर 2:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर निर्धारित है। इसके बाद वे सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।
23 से 25 दिसंबर तक चलेगा सांसद खेल महोत्सव:
राजधानी रायपुर में 23 से 25 दिसंबर तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा:
महोत्सव के दौरान सांसद मनोज तिवारी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे आयोजन में रखे गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हिस्सा बनेंगे, जिससे कार्यक्रम की रौनक और बढ़ेगी।
दो प्रमुख स्थलों पर होंगे कार्यक्रम:
सांसद खेल महोत्सव के कार्यक्रम दो प्रमुख स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें नेताजी सुभाष स्टेडियम, रायपुर जहां विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर जहां महोत्सव का समापन समारोह संपन्न होगा।
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल हैं आयोजक:
इस भव्य आयोजन के आयोजक रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल हैं। उनके नेतृत्व में आयोजित यह महोत्सव खेल और संस्कृति के समन्वय का उदाहरण बन रहा है। युवाओं को खेल से जोड़ने की पहल सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और छत्तीसगढ़ की उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।