होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में राहुल गांधी हुए शामिल, एकजुट होकर काम करने का दिया संदेश, उमंग ने बढ़ाया हौसला

MP NEWS : कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में राहुल गांधी हुए शामिल, एकजुट होकर काम करने का दिया संदेश, उमंग ने बढ़ाया हौसला

भोपाल : मध्य प्रदेश के मांडू में आज कांग्रेस विधायकों की पहले दिन की ट्रैनिंग पूरी हुई। जिसमे प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने विधायकों का हौसला बढ़ाते हुए विभिन चीज़ों की जानकारी दी। तो वही नए संकल्प शिविर में राहुल गांधी ने भी वर्चुअल शिरकत कर विधायकों को पार्टी का महत्व समझते हुए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया। 

शिवर में 12 सत्र रखे गए

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को वोटर लिस्ट पर काम करने का भी टास्क दिया। साथ ही दलित, आदिवासी या कमजोर के साथ ज्यादती होने पर हमेशा उनके साथ खड़े रहने की बात कही।  इतना ही नहीं राहुल गांधी ने मिशन 2028 (Mission 2028 Strategy) को लेकर सभी नेताओं को दिशा निर्देश जारी किये। बता दें कि प्ररिक्षण शिवर सोमवार 21 जुलाई की सुबह 10.30 बजे शुरू और शाम 6 बजे तक खत्म। इस दौरान शिवर में 12 सत्र रखे गए थे। 

कांग्रेस लड़ेगी जल, जंगल, ज़मीन और सम्मान की लड़ाई

इसके साथ ही नव संकल्प शिविर को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी नेताओं का हौसला बढ़ते हुए सरकार के ख़िलाफ़ मध्य प्रदेश की जनता के हित में हरसंभव लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस! कांग्रेस लड़ेगी जल, जंगल, ज़मीन और सम्मान की लड़ाई। युवाओं को रोज़गार, किसानों को साधन दिलाना है हमारी ज़िम्मेदारी। महिलाओं की सुरक्षा, समाज की प्रगति हमारा संकल्प है। जनहित में नव संकल्प के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ेगे।

इन चीज़ो की दी जाएगी ट्रैनिंग 

धार के ऐतिहासिक मांडू में 21-22 जुलाई को आयोजित परीक्षण शिवर में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा विधायकों को कानूनी मामलों और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से बचने की रणनीति सिखाएंगे।  तो वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ‘प्रदेश की आर्थिक नीति’ पर वर्चुअली जुड़ेंगे। इस शिविर में कांग्रेस के सभी विधायको ने भाग लिया और एक जुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस शिविर में नेतृत्व, रणनीति, मीडिया कौशल, विरोध प्रदर्शन की प्रभावशीलता और संविधान से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी। 
 


संबंधित समाचार