India Today–C Voter के अगस्त 2025 के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे के नतीजे जारी हो चुके हैं। इस बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी छलांग लगाई है। फरवरी 2025 में उनके कामकाज से जहां 39% लोग संतुष्ट थे, वहीं अगस्त में यह आंकड़ा बढ़कर 41.9% हो गया। महज छह महीनों में उनकी लोकप्रियता में 2.9% की वृद्धि दर्ज हुई है।
यह इजाफा उन्हें देश के बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों में दूसरे स्थान पर ले आया है।
बड़े राज्यों के लोकप्रिय मुख्यमंत्री:
हिमंता बिस्वा सरमा (असम) – 44.6% संतुष्टि दर
विष्णु देव साय (छत्तीसगढ़) – 41.9%
भूपेंद्र पटेल (गुजरात) – 40.7% (फरवरी में 54%)
योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश) – 40.4% (फरवरी में 37%)
चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश) – 38.1% (फरवरी में 47%)
मोहन चरण मांडी (ओडिशा) – 34.2% (फरवरी में 39%)
ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल) – 30.1% (फरवरी में 46%)
भगवंत मान (पंजाब) – 29.9% (फरवरी में 17%)
संतुष्टि दर में कहां बढ़ोतरी, कहां गिरावट?
जहां गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में मुख्यमंत्री की लोकप्रियता में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य हैं जहां सुधार देखने को मिला है।
छत्तीसगढ़ में लोकप्रियता क्यों बढ़ी?
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की लोकप्रियता में इजाफे की मुख्य वजह उनकी गुड गवर्नेंस (सुशासन) पहलें मानी जा रही हैं:
Sushasan Tihar 2025: यह पहल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनता के साथ सीधा संवाद और त्वरित शिकायत निवारण को बढ़ावा देती है। इससे प्रशासन और नागरिकों के बीच भरोसे की खाई घटी है।
e-Office प्रणाली: डिजिटल प्रशासनिक सुधारों से फैसले लेने की प्रक्रिया तेज हुई है और पारदर्शिता में वृद्धि हुई है।
जन शिकायतों का त्वरित समाधान: जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देकर निपटाया जा रहा है, जिससे सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।