होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PM MODI : गर्मी को लेकर PM मोदी की जनता से खास अपील, बोले - सावधानी बरते, हाइड्रेटेड रहे, लोगों की मदद करें

PM MODI : गर्मी को लेकर PM मोदी की जनता से खास अपील, बोले - सावधानी बरते, हाइड्रेटेड रहे, लोगों की मदद करें

दिल्ली : मध्य प्रदेश सहित देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर मौसम विभाग ने जहां अलर्ट जारी किया है। तो वही दूसरी तरफ देश में पड़ रही कड़ाके की गर्मी को देखते हुए पीएम मोदी ने जनता से सावधानी बरतने की अपील है। साथ ही स्वयं को हाइड्रेटेड रखने और लोगों की मदद करें।  

प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें। मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूँगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके।

गर्मी से होता है यह परेशानी

अत्यधिक गर्मी से होने वाली परेशानी, जैसे चक्कर आना, मतली या ज्यादा थकान लगे तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यदि आपके आसपास किसी व्यक्ति को अचानक बेहोशी जैसा लगे, कमजोरी महसूस करे या फिर अस्वस्थ दिखाई दे, तो उसे तुरंत किसी ठंडी और छायादार जगह पर ले जाएं। उसे पानी, ORS या अन्य तरल पदार्थ दें, जिससे शरीर को राहत मिल सके।

बच्चे, बुज़ुर्ग सबसे अधिक होते हैं प्रभावित

बच्चे, बुज़ुर्ग और धूप में काम करने वाले लोग इस भीषण गर्मी में सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। समय रहते ध्यान न देने पर यह स्थिति हीटस्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। ऐसे समय में आपकी सतर्कता और देखभाल किसी का जीवन बचा सकती है।

प्रियजनों से करते रहे बातचीत

जब भी संभव हो, अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें। उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और जितना हो सके, आराम करने की सलाह दें।

पशु-पक्षियों का भी रखे ध्यान

इस प्रचंड गर्मी में हमें अपने आसपास के पशु-पक्षियों को भी नहीं भूलना चाहिए। अपने घर, बालकनी, छत, दुकान या ऑफिस के बाहर पानी से भरा एक छोटा-सा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है। आइए, इन कठिन दिनों में पूरी संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें।

 


संबंधित समाचार