होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अन्नपूर्णा भंडार योजना: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू

अन्नपूर्णा भंडार योजना: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार की इस नई पहल के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना को लेकर राज्यभर में उत्साह के साथ-साथ कई सवाल भी सामने आ रहे हैं।

1 जून 2026 से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सरकारी जानकारी के अनुसार इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी और 90 दिनों तक चलेगी। इच्छुक लाभार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकेंगे। योजना के तहत लाभ पाने के लिए बैंक खाते का आधार से लिंक होना और DBT सुविधा सक्रिय होना जरूरी होगा, ताकि राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की जा सके।

किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह योजना केवल पात्र महिलाओं के लिए लागू होगी। इसके लिए आयु सीमा 25 से 60 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं, पेंशनधारक, आयकरदाता और सरकारी संस्थानों में कार्यरत महिलाएं इस योजना के दायरे से बाहर रहेंगी।

पहले से चल रही योजनाओं से जुड़ा सवाल

इस योजना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या ‘लक्ष्मी भंडार योजना’ का लाभ लेने वाली महिलाएं स्वतः इसमें शामिल होंगी या उन्हें अलग से आवेदन करना होगा। फिलहाल सरकार ने साफ किया है कि नई योजना के लिए सभी को नए सिरे से आवेदन करना अनिवार्य होगा।

SIR प्रक्रिया के नियम भी लागू

अधिसूचना के अनुसार, SIR-2026 के तहत जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं—जैसे मृत, स्थानांतरित या अपात्र व्यक्ति—उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। चाहे उनका नाम किसी पुरानी योजना में दर्ज ही क्यों न हो, उन्हें भी दोबारा आवेदन करना होगा।

सरकार का दावा – आर्थिक रूप से मजबूत होगी महिलाएं

सरकार का कहना है कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हर पात्र लाभार्थी को सीधी आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और जीवन स्तर बेहतर बनेगा।


संबंधित समाचार