होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

National President of BJP 2026 : BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन, CM मोहन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी बधाई

National President of BJP 2026 : BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन, CM मोहन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी बधाई

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आज नितिन नवीन ने पदभार ग्रहण कर लिया है। नितिन नवीन के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को लेकर देशभर के बीजेपी कार्यालय में जहां जश्न मनाया गया। तो वही पीएम मोदी ने नितिन नवीन को माला पहनकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस खुशी  के मौके पर सीएम मोहन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी गुलदस्ता देकर बधाई दी। 

पीएम मोदी ने नितिन को बताया अपना बॉस

इधर, नया पदभार मिलने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मैं BJP का कार्यकर्ता हूं। मैं मानता हूं कि नितिन जी मेरे बॉस हैं। अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे। बता दें कि नितिन नवीन से पहले जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उनका कार्यकाल 2020 से 2025 तक रहा। तो वही इसके पूर्व अमित शाह 2014 से 19 जनवरी 2019 तक इस पद पर रहे थे। नितिन नबीन सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।

26 साल की उम्र में पहली बार बने विधायक

नितिन नबीन 26 साल की उम्र में पहली बार विधायक बने और अब 45 वर्ष की उम्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी पदोन्नति भाजपा में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत है। शांत स्वभाव वाले नवीन को इस साल अप्रैल में तमिलनाडु, केरल और असम सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी की कमान संभालनी है।

 नितिन नवीन पहले थे कार्यकारी अध्यक्ष

बता दें कि पद मिलने से पहले 14 दिसंबर 2025 को नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। सोमवार को चुनाव प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी होने के बाद भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के नाम पर आधिकारिक रूप से मुहर लग गई।
 


 


संबंधित समाचार