होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Bjp Meeting : मध्यप्रदेश में राजनैतिक नियुक्तियां, भाजपा कार्यालय में अहम बैठक शुरू!

MP Bjp Meeting : मध्यप्रदेश में राजनैतिक नियुक्तियां, भाजपा कार्यालय में अहम बैठक शुरू!

MP Bjp Meeting : राजधानी भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर हलचल तेज देखी जा रही है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश प्रभारी महेश सिंह चौहान के साथ बंद कमरे में बैठक की।

निगम मंडलों पर चर्चा 

बैठक में निगम–मंडलों और संगठन स्तर पर प्रस्तावित नियुक्तियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से लंबित इन नियुक्तियों पर जल्द फैसला लिया जा सकता है, जिससे पार्टी संगठन को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली से होगी शीर्ष नेतृत्व से चर्चा

इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेताओं से संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में मध्यप्रदेश संगठन से जुड़े अहम नामों और जिम्मेदारियों को लेकर अंतिम सहमति बनाई जाएगी।

नए चेहरों को मौका

पार्टी सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश में जल्द ही निगम और मंडलों में नियुक्तियों की घोषणा हो सकती है। इसके साथ ही संगठन स्तर पर भी कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित कार्यकारिणी में भी कुछ नए नामों को शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा संगठन इस बैठक को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है।


संबंधित समाचार