भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) ने वर्ष 2026 के लिए हाईस्कूल (कक्षा 10वीं), हायर सेकंडरी (कक्षा 12वीं) और डीपीएसई (DPSE – विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा) मुख्य परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च 2026 तक चलेंगी, और सभी परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा केंद्र पर 8:00 बजे तक पहुंचना अनिवार्य
जारी निर्देशों के अनुसार, सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 8:50 बजे और प्रश्नपत्र 8:55 बजे वितरित किए जाएंगे, जिससे छात्र समय पर परीक्षा शुरू कर सकें।
हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा
11 फरवरी (बुधवार): हिन्दी
13 फरवरी (शुक्रवार): उर्दू
14 फरवरी (शनिवार): NSQF एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
17 फरवरी (मंगलवार): अंग्रेजी
19 फरवरी (गुरुवार): संस्कृत, मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी
20 फरवरी (शुक्रवार): दृष्टिहीन एवं मूक-बधिर छात्रों के विशेष विषय
24 फरवरी (मंगलवार): गणित
27 फरवरी (शुक्रवार): विज्ञान
2 मार्च (सोमवार): सामाजिक विज्ञान
हायर सेकंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा
7 फरवरी (शनिवार): हिन्दी
9 फरवरी (सोमवार): मराठी
10 फरवरी (मंगलवार): अंग्रेजी
13 फरवरी (शुक्रवार): भौतिकशास्त्र, अर्थशास्त्र, विज्ञान के तत्व
14 फरवरी (शनिवार): बायोटेक्नोलॉजी, संगीत, पशुपालन
16 फरवरी (सोमवार): संस्कृत
18 फरवरी (बुधवार): रसायनशास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन
19 फरवरी (गुरुवार): मनोविज्ञान
20 फरवरी (शुक्रवार): कृषि
21 फरवरी (शनिवार): NSQF, शारीरिक शिक्षा
23 फरवरी (सोमवार): जीवविज्ञान
25 फरवरी (बुधवार): गणित
26 फरवरी (गुरुवार): राजनीति विज्ञान, भूगोल
27 फरवरी (शुक्रवार): समाजशास्त्र
2 मार्च (सोमवार): गृह प्रबंधन, पोषण
3 मार्च (मंगलवार): अकाउंटेंसी, सूचना प्रौद्योगिकी
DPSE परीक्षा
प्रथम वर्ष:
10 फरवरी: पूर्व प्राथमिक शिक्षा के सिद्धांत एवं ऐतिहासिक विकास
13 फरवरी: बाल विकास
16 फरवरी: शिक्षण विधियाँ एवं साधन सामग्री
18 फरवरी: भाषा (हिन्दी व अंग्रेजी) एवं सामाजिक अध्ययन
द्वितीय वर्ष:
11 फरवरी: बाल स्वास्थ्य, आहार एवं पोषण
14 फरवरी: बाल मनोविज्ञान व कल्याण
17 फरवरी: बालशाला प्रबंधन व सामुदायिक जीवन
19 फरवरी: पर्यावरण विज्ञान व गणित
महत्वपूर्ण निर्देश
सार्वजनिक अवकाश होने पर भी परीक्षा निर्धारित तिथि पर ही आयोजित की जाएगी।
प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार संशोधन किया जा सकता है, जिसकी सूचना माध्यमों के माध्यम से दी जाएगी।