होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Morning News : मोहन के मंत्रियों की तैनाती, दिल्ली जा रहे सीएम मोहन

MP Morning News : मोहन के मंत्रियों की तैनाती, दिल्ली जा रहे सीएम मोहन

गेहूं खरीदी की निगरानी समिति गठित

मध्यप्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं उपार्जन व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। मुख्यमंत्री मोहन के निर्देश पर गठित यह समिति समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की निगरानी करेगी और बारदानों की उपलब्धता समेत अन्य व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करेगी। समिति समय-समय पर बैठक कर अपनी अनुशंसाएं मुख्यमंत्री को सौंपेगी और इसका कार्यकाल 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।

समिति में शामिल ये मंत्री

इस समिति में कई वरिष्ठ मंत्री शामिल किए गए हैं। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और मंत्री उदय प्रताप सिंह इसके सदस्य होंगे। इसके अलावा पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल को भी समिति में शामिल किया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त समिति के संयोजक होंगे, जबकि खाद्य और कृषि विभाग के सचिव स्थायी आमंत्रित सदस्य रहेंगे।

मध्य-पूर्व स्थिति पर भी बनी कैबिनेट समिति

राज्य सरकार ने मध्य-पूर्व एशिया की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए एक मंत्रिमंडलीय समिति भी गठित की है। इस समिति में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कश्यप को सदस्य बनाया गया है। समिति प्रदेश में संभावित प्रभावों की निगरानी और समीक्षा करेगी।

सीएम का सागर, दमोह और खजुराहो दौरा

मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को सागर, दमोह और खजुराहो के दौरे पर रहेंगे। सागर में वे नारियल क्षेत्र में एक विश्वविद्यालय की सौगात देंगे। इसके बाद देर शाम वे दिल्ली रवाना होंगे, जहां शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात का कार्यक्रम है।

प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी

इधर प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह से ही गर्मी का असर तेज हो गया है। ग्वालियर-चंबल संभाग में तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी बढ़ने लगी है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान धार में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सागर में 38.9 डिग्री, रतलाम और नर्मदापुरम में 38.8 डिग्री, खजुराहो में 38.3 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री और दमोह-टीकमगढ़ में करीब 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च के बाद गर्मी का असर और बढ़ने की संभावना है।


संबंधित समाचार