होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: विस बजट सत्र का 8वां दिन, अफीम की खेती मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस करेगी बीजेपी कार्यालय का घेराव...

Morning Breaking: विस बजट सत्र का 8वां दिन, अफीम की खेती मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस करेगी बीजेपी कार्यालय का घेराव...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 8वां दिन, कांग्रेस ने अफीम मामले में किया जांच समिति का गठन, कल कांग्रेस प्रदेशभर में बीजेपी दफ्तर का घेराव करेगी. 

बजट सत्र का 8वां दिन:

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 8वां दिन है, इस बीच डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव, लखनलाल देवांगन प्रश्नों के जवाब देंगे. मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन, लक्ष्मी राजवाड़े पत्रों को पटल पर रखेंगे. वहीं विधायक कविता प्राण लहरे आयुष्मान कार्ड को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगी. रासायनिक अपशिष्ट पदार्थों का मुद्दा सदन में गूंजेगा. विधायक अनुज शर्मा पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी का ध्यान आकर्षित करेंगे. इसके साथ ही विधायक लखेश्वर बघेल, राघवेंद्र सिंह, हर्षिता बघेल याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे, और  मंत्री ओपी चौधरी, रामविचार नेताम, लक्ष्मी राजवाड़े की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी.
 
अफीम खेती मामले पर सियासत:

प्रदेश में अफीम की खेती मामले पर सियासत तेज हो गई है. वहीं अब कांग्रेस ने अफीम मामले में जांच समिति का गठन किया है. बलरामपुर में अफीम की खेती पाए जाने पर  कांग्रेस ने बनाई 10 सदस्यीय जांच समिति बनाई है, इस मामले में पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम को समिति संयोजक बनाया है. और ये पूरा मामला दुर्ग के गांव समोदा के बाद बलरामपुर जिला में सामने आया है.

कांग्रेस कल करेगी बीजेपी कार्यालय का घेराव:

प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी कल बीजेपी दफ्तर का घेराव करेगी. इस बीच अफ़ीम की खेती को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. साथ ही प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों का घेराव करेगी. बता दें कि कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं को नशे में धकेलने साथ ही आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है.


संबंधित समाचार