होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Bresking: CM साय की कैबिनेट बैठक से आठवले के दौरे तक, आज छत्तीसगढ़ में ये बड़े कार्यक्रम

Morning Bresking: CM साय की कैबिनेट बैठक से आठवले के दौरे तक, आज छत्तीसगढ़ में ये बड़े कार्यक्रम

Morning Bresking: छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचेंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा संकल्प अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि कांग्रेस अपने ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण अभियान को आगे बढ़ाएगी। आइए जानते हैं आज की प्रमुख खबरें विस्तार से।

CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को दिनभर कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सीएम हाउस से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू होगी, जो दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री नव नियुक्त सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय कामकाज और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से वापस सीएम हाउस के लिए रवाना होंगे।

केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले का छत्तीसगढ़ दौरा

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वह सुबह करीब 8:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रायपुर में उनका स्थानीय स्तर पर अधिकारियों के साथ सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं को लेकर चर्चा का कार्यक्रम है। इस दौरान SC/ST वर्ग से जुड़े बैकलॉग पदों पर भर्ती और नियुक्तियों की स्थिति की जानकारी भी ली जाएगी। सुबह 10:45 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद आठवले बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वहां वे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ अध्यक्ष ऊषा अफ़ले से मुलाकात करेंगे। साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास पर भी जाएंगे। दोपहर 3 बजे सोशल वेलफेयर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। शाम 4:30 बजे बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस और शाम 5 बजे गौरव सम्मान समारोह में उनकी मौजूदगी रहेगी। इसके बाद वे रात करीब 7:30 बजे रायपुर लौटेंगे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेंगे। रात 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

BJP का सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सेवा संकल्प अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा सांसद वी.डी. शर्मा पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और सेवा से जुड़े अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वी.डी. शर्मा मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण अभियान शुरू

कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। बुधवार से बिलासपुर संभाग में प्रशिक्षण अभियान शुरू होगा। बिलासपुर में 9 से 12 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता ब्लॉक अध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी कार्यप्रणाली से संबंधित प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद 15 सितंबर को सरगुजा संभाग में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर संभाग में 20 सितंबर को ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण होगा। बस्तर और दुर्ग संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पहले ही पूरा हो चुका है।कांग्रेस का यह प्रशिक्षण अभियान 22 सितंबर तक जारी रहने वाला है। पार्टी की ओर से इसे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
 


संबंधित समाचार