होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG Education Transfer: 13 अधिकारियों का तबादला, दुर्ग-जांजगीर समेत कई जिलों के DEO बदले

CG Education Transfer: 13 अधिकारियों का तबादला, दुर्ग-जांजगीर समेत कई जिलों के DEO बदले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग की ओर से 8 सितंबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश में प्राचार्य स्तर के कुल 13 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया है। नई पदस्थापना के तहत अधिकारियों को अलग-अलग शिक्षा संभागों, जिलों और विभागीय संस्थानों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के मुताबिक सभी नई पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। इस फेरबदल का असर बिलासपुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदाबाजार-भाटापारा और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी समेत कई क्षेत्रों में देखने को मिला है।

बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भी बदलाव

स्थानांतरण आदेश के अनुसार राजेश सिंह, जो शिक्षा संभाग बिलासपुर में प्राचार्य एवं प्रभारी उप संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें अब प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा के पद पर भेजा गया है। इसके साथ ही उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसी तरह अश्वनी भारद्वाज को प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

कई जिलों के DEO की जिम्मेदारी बदली

विभागीय फेरबदल में कई जिलों के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। ए.के. सिन्हा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा के पद से हटाकर सूरजपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा नियुक्त किया गया है। जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है, जबकि एल.पी. डहीरे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा डॉ. मोहन लाल पटेल को कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

समग्र शिक्षा और डाइट में भी नई पदस्थापना

आदेश में रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में प्राचार्य के पद पर नियुक्त किया गया है।

इन जिलों में भी बदले अधिकारी

स्थानांतरण सूची में उपेंद्र कुमार देवांगन को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। संदीप कुमार पाडे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शिव कुमार शास गेंदले को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है। इसके साथ ही पुरुषोत्तम लाल साहू को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित जिलों में शिक्षा विभाग की स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव होगा। नए अधिकारी अपने-अपने पदों पर आगामी आदेश तक जिम्मेदारी संभालेंगे।  












संबंधित समाचार