भोपाल। राजधानी भोपाल में आयुष्मान भारत योजना के तहत अनियमितताओं के मामले में दो निजी अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है। सिद्धांता रेडक्रास सोसाइटी और सृष्टि हॉस्पिटल को योजना के तहत निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों अस्पतालों के लिए योजना के तहत होने वाले भुगतान पर भी रोक लगा दी गई है।
अनियमितताएं सामने आने के बाद लिया एक्शन
बताया गया है कि यह कार्रवाई CMHO की जांच रिपोर्ट और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर की गई। जांच में आयुष्मान भारत योजना के संचालन से जुड़ी अनियमितताएं सामने आने के बाद संबंधित अस्पतालों पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
योजना से निलंबित किया गया
सिद्धांता रेडक्रास हॉस्पिटल के खिलाफ इससे पहले भी अनियमितताओं के चलते पंजीयन निरस्त किए जाने की कार्रवाई हो चुकी है। वहीं, सृष्टि हॉस्पिटल में जांच के दौरान सामने आई गड़बड़ियों के आधार पर अब योजना से निलंबित किया गया है।
व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ने के संकेत
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों की निगरानी और व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ने के संकेत हैं।