भोपाल : मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक जहां 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। तो वही 100 से ज्यादा लोगों का अब भी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना से प्रशासन में जहां हड़कप मच गया है। तो वही मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कि 20 साल की BJP सरकार में 'दवा, शराब से लेकर पानी तक जहरीले हो चुके है।
मध्यप्रदेश में शासन नाम की कोई चीज़ नही बची
राहुल गाँधी ने कहा कि भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार वाले राज्य मध्यप्रदेश में शासन नाम की कोई चीज़ बची ही नहीं। राहुल गांधी ने घटना पर निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हुए मौतों के लिए जिम्मेदार लोगों पर जवाबदेही भी तय करने की मांग की है।
'दवा, शराब और पानी सब जहरीले'
राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस की एक पोस्ट को साझा करते हुए कहा कि सागर में जहरीली शराब ने कई लोगों की जान ले ली। इससे कई परिवारों में मातम पसरा है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की सरकार में दवा जहरीली है। शराब जहरीली है। पानी जहरीली हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नई कानून बनाए जाते हैं लेकिन अगली घटना होने तक उन्हें भुला दिया जाता है।
सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए
इतना ही नही राहुल गांधी ने अपने बयान में मध्य प्रदेश की पिछली घटनाओं का भी जिक्र करते हुए कहा कि कुछ समय पहले इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हुई थी। पिछले साल जहरीली कफ सिरप से भी कई छोटे बच्चों की जान चली गई थी। लेकिन सरकार की ओर से ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए।
मामले में निष्पक्ष जांच की मांग
राहुल गांधी ने सागर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच के जरिए मौतों की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं - जिसकी भी लापरवाही या मिलीभगत सामने आए, उसकी जवाबदेही तय हो। आखिर कब तक लोगों की जान की कीमत सिर्फ हादसे के बाद की कार्रवाई होगी?