होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: CM साय का जशपुर दौरा, पप्पू यादव-राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन; मिनीमाता की पुण्यतिथि कार्यक्रम

Morning Breaking: CM साय का जशपुर दौरा, पप्पू यादव-राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन; मिनीमाता की पुण्यतिथि कार्यक्रम

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से अहम रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वहीं राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय संत समिति की ओर से सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की महान समाजसेविका और जननेता मिनीमाता की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आइए जानते हैं प्रदेश की आज की प्रमुख खबरें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:20 बजे सलियाटोली हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से कुनकुरी जाएंगे। कुनकुरी में दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 3:30 बजे कुनकुरी से बगिया के लिए रवाना होंगे। लगभग 4 बजे बगिया पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

पप्पू यादव और राहुल गांधी के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन

राजधानी रायपुर में आज अखिल भारतीय संत समिति की ओर से विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। समिति ने सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद के बयानों को लेकर नाराजगी जताई है। समिति के अनुसार, 11 अगस्त को रायपुर के श्री दूधाधारी सत्संग भवन, मठपारा क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में संत समाज, पुजारी और कथावाचक शामिल होंगे। समिति की ओर से संबंधित नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए जाने की बात कही गई है। समिति का आरोप है कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में हुई चोरी के मामले को लेकर संत समाज और पुजारियों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। समिति का कहना है कि घटना में मंदिर के कर्मचारियों की भूमिका की बात सामने आई है और संत समाज को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।

मिनीमाता की पुण्यतिथि पर रायपुर में पुष्पांजलि कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध समाजसेविका और जननेता मिनीमाता की पुण्यतिथि पर आज रायपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम न्यू बस स्टैंड पंडरी स्थित मिनीमाता की प्रतिमा के सामने सुबह 11 बजे होगा। इस दौरान उपस्थित लोग मिनीमाता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। नगर निगम के संस्कृति विभाग और जोन क्रमांक-2 की ओर से कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पुष्प सज्जा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम में मिनीमाता के सामाजिक योगदान, समाज सुधार के प्रयासों और जनसेवा के कार्यों को याद किया जाएगा। इस दौरान उनके विचारों और समाज के लिए किए गए कार्यों को भी स्मरण किया जाएगा।


संबंधित समाचार