होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल, विस मानसून सत्र 13 जुलाई से, CM साय का दौरा, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Morning Breaking: मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल, विस मानसून सत्र 13 जुलाई से, CM साय का दौरा, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में गुरुवार की शुरुआत कई अहम राजनीतिक, प्रशासनिक और मौसम संबंधी घटनाओं के साथ हुई। प्रदेशभर में मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जांजगीर-चांपा और रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दूसरी ओर विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मनरेगा कर्मचारियों की चरणबद्ध हड़ताल आज से शुरू

 ग्रेड पे, एचआर पॉलिसी और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर के मनरेगा कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। करीब 12 हजार से अधिक कर्मचारी इस आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं।आंदोलन की रूपरेखा इस प्रकार है, 2 जुलाई जनपद स्तर पर प्रदर्शन, 3 जुलाई जिला स्तर पर आंदोलन4 जुलाई राज्य स्तरीय प्रदर्शन करेंगे, कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा 6 जुलाई को

रायपुर नगर निगम में 6 जुलाई को विशेष सामान्य सभा आयोजित होगी। महापौर मीनल चौबे के अनुरोध पर सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने बैठक की तिथि तय की है। सभा में शहर में जल संकट, सफाई व्यवस्था, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर प्रमुख रूप से चर्चा होगी।

13 जुलाई से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र

 छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से 17 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कुल 5 बैठकें होंगी।सत्र में जिन प्रमुख विषयों पर चर्चा होने की संभावना है, उनमें खाद और बीज की उपलब्धता, कृषि संबंधी मुद्दे, जनहित के अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दौरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा और रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जिसके तहत सुबह 11 बजे जांजगीर-चांपा के लिए प्रस्थान करेंगे, दोपहर 12 बजे सोठी आश्रम का अवलोकन कर दोपहर 1 बजे बम्हनीडीह नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल  होंगे, फिर दोपहर 3:20 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन के भूमिपूजन एवं जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 5:30 बजे वह वापस  रायपुर आयेंगे, और शाम 6 बजे छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल है।

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रदेश में मानसून का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट वाले जिले में जशपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा शामिल है। वहीं   रायगढ़ और महासमुंद जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।


संबंधित समाचार