होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: गरियाबंद दौरे पर CM साय, 5 दिन तक बारिश का अलर्ट, सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद अमित बघेल रिहा

Morning Breaking: गरियाबंद दौरे पर CM साय, 5 दिन तक बारिश का अलर्ट, सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद अमित बघेल रिहा

Morning Breaking: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रदेश में लगातार 48 घंटे से बारिश जारी है और मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए।

आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे CM साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर गरियाबंद जिले के ग्राम अमलीपदर पहुंचेंगे। यहां वे भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब 4 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे।सरकार के अनुसार इस दौरे का उद्देश्य क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा के साथ धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना भी है।

छत्तीसगढ़ में 48 घंटे से लगातार बारिश, अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट

प्रदेश में पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी रायपुर सहित सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अमित बघेल सेंट्रल जेल से रिहा

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रायपुर की सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई के दौरान जेल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने उनका स्वागत किया और नारेबाजी की।रिहाई के बाद अमित बघेल ने 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उल्लेखनीय है कि वे 5 दिसंबर 2025 से बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में थे।


संबंधित समाचार