होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mole on body signs: शरीर के इन अंगों पर तिल नहीं होते है शुभ, जीवन में आती है कई तरह की परेशानी, भूलकर भी न करें नजर अंदाज

Mole on body signs: शरीर के इन अंगों पर तिल नहीं होते है शुभ, जीवन में आती है कई तरह की परेशानी, भूलकर भी न करें नजर अंदाज

Mole On Body: कई बार मनुष्य के शरीर पर जन्म के साथ ही तिल होता है और कई बार ये तिल वक्त के साथ शरीर पर अपने आप उभरने लगते हैं और गायब भी हो जाते हैं। माना जाता है कि शरीर के किसी भी हिस्से पर तिल होने का कोई न कोई खास मतलब जरूर होता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार तिल के माध्यम से किसी व्यक्ति के भाग्य और जीवन से जुड़ी तमाम जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। वैसे तो कुछ शरीर के जगहों पर तिल होना बेहद शुभ होता है, लेकिन क्या आप जानते है शरीर के कुछ हिस्से ऐसे है जहां पर तिल होना अशुभ  माना जाता है। तो चलिए जानते है कौन कौन से है वो तिल ....

तिल का रंग और इसका मतलब (Mole Colour)

शरीर पर मौजूद तिल को लेकर सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि अगर तिल का रंग काला है तो यह शुभ अशुभ दोनों तरह का परिणाम दे सकता है इसमें तिल कहां पर और किस आकार का है यह गौर करने की बात होती है। जबकि शरीर पर लाल रंग के तिल का होना शुभ फलदायी होता है। लाल तिल से धन समृद्धि और सुख की प्राप्ति का संकेत मिलता है।

​माथे पर बायीं ओर काला तिल (Mole on Forehead)

माथे पर बायीं तरफ तिल होता है तो वह अच्छा सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति बस अपने बारे में सोचता है। ऐसे लोग दूसरों के बारे में सोचने से पहले अपने बारे में सोचते हैं। यानी इनमें स्वार्थ की भावना अधिक रहती है जिससे परिवार में इनको कई बार लोग गलत तरीके से लेते हैं और इन्हें अपमान भी सहना होता है।

​भौंह पर बायीं ओर तिल का मतलब (Mole on Eyebrow)

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति की भौंह पर बाईं तरफ तिल होता है तो ऐसे लोगों को बिजनस और नौकरी दोनों ही जगह कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इनको सफलता पाने के लिए बार-बार चुनौतियों और संघर्ष का सामना करना पड़ता है। कई बार इनको अफने कार्यक्षेत्र में बदला को लेकर भी परेशान होना पड़ सकता है।

होंठ पर तिल होने का मतलब (Mole On lips)

अगर किसी व्यक्ति के होंठ पर तिल होता है तो उन्हें अपनी सेहत को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोगों को मोटापा और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैसे होठों पर तिल का होना व्यक्ति को रोमांटिक और कामुक प्रवृत्ति भी देता है ऐसा समुद्रशास्त्र में बतया गया है।

नाक और आंख पर तिल का मतलब 

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति नाक और की बायीं आंख पर तिल होता है तो वह व्यक्ति थोड़ा आत्माभिमानी तरीके के होते हैं। ऐसे लोग दुनिया के आगे खुद को बढ़-चढ़कर दिखाने वाले होते हैं। दरअसल यह खुद में यह मानककर बैठे रहते हैं कि इनसे अधिक किसी के पास कुछ हो ही नहीं सकता है। मतलब हर बात पर अपनी नाक ऊंची करने की कोशिश करते हैं। वैसे आंखों पर तिल होने को लेकर ऐसा भी कहा जाता है कि व्यक्ति पूर्व जन्म में सर्प की योनी में रहा होगा। इन्हें पूर्वाभास भी होता रहता है।

पीठ पर तिल का मतलब (Mole on back)

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के कंधे के नीचे तिल हो तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, इसे शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। छोटी से छोटी सफलता हासिल करने के लिए इन्हें बेहद संघर्ष करना होता है। वैसे पीठ पर तिल होने पर व्यक्ति थोड़ा आलसी भी हो सकता है। ऐसे लोग काम को थोड़ा टालने वाले और आराम पसंद होते हैं।

बृहस्पति पर्वत पर तिल 

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि जिन लोगों के बृहस्पति पर्वत पर तिल होत है उनकी शिक्षा अधूरी रह जाती है. सामुद्रिक शास्त्र कर अनुसार बृहस्पति पर्वत पर तिल होना अशुभ होता है.

बाएं गाल और नाक पर तिल

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि स्त्रियों के बाएं गाल पर तिल हो तो ये शुभ माना जाता है. उस जातक के अच्छी संतान होती है. यदि तिल नाक के आगे वाले हिस्से में होता है तो स्त्री को सुख मिलता है. नाक के दाहिनी तरफ तिल कम कोशिशों के साथ अधिक लाभ देता है. जबकि बाईं तरफ का तिल अशुभ प्रभाव देता है. वहीं ठोड़ी पर तिल होना शुभ माना जाता है.

हथेली के अशुभ तिल

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल का होना अच्छा नहीं माना जाता है. इससे व्यक्ति के विचारों की पवित्रता खत्म हो जाती है और ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन मुश्किल भरा रहता है. मंगल पर्वत पर तिल का होना जीवन में होने वाली दुर्घटनाओं का संकेत देता है. साथ ही इस स्थान पर तिल होना संपत्ति में नुकसान की भी सूचना देता है. बुध पर्वत पर तिल होना अचानक से होने वाले नुकसान का संकेत देता है. इसलिए ऐसे लोगों को आर्थिक मामलों में संभलकर चलने की जरूरत होती है। 
 


संबंधित समाचार