होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: राहुल गांधी के साथ दिग्विजय सिंह ने मंच किया साझा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कसा तंज, कहा - सब कुर्सी का खेल

MP POLITICS: राहुल गांधी के साथ दिग्विजय सिंह ने मंच किया साझा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कसा तंज, कहा - सब कुर्सी का खेल

भोपाल : राजधानी भोपाल में आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जमकर बरसे और प्रदेश की बीजेपी सरकार सहित पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल ने न सिर्फ ट्रेड डील का मुद्दा उठाया बल्कि पीएम मोदी पर देश को बेचने के आरोप भी लगाए। तो वही दूसरी तरफ राहुल गांधी के बयान का पलटवार करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि राहुल गांधी के कोई भी वक्तव्य और भाषण को प्रदेश और देश का कोई भी व्यक्ति गंभीरता से नहीं लेता। राहुल गांधी बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देते हैं। नेता प्रतिपक्ष को मोदी जी को घेरने में बहुत समय लगेगा। 

पार्टी और सदन में राहुल वजनदारी नहीं बन पा रहे

इसके साथ ही मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आगे कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष होने के बाद भी अपनी वजनदारी अपनी पार्टी और सदन में नहीं बन पा रहे हैं। राहुल गांधी खुद बोलते हैं मैं सीख रहा हूं। ऐसे में उन्हे अभी सीखने की बहुत जरूरत है। 

हर नेता की इच्छा मंच , पावर और कुर्सी

तो वही राहुल गांधी संग दिग्विजय सिंह के मंच साझा करने को लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि राजनीति में मंच ओर कुर्सी की लड़ाई अहम होती है। हर नेता की इच्छा होती है मंच , पावर और कुर्सी की। 

दिग्विजय को कुर्सी से लगाव

दिग्विजय सिंह भी इससे अलग नहीं है। दिग्विजय सिंह ने भी कुर्सी पाने के लिए मेहनत की। जिसके चलते वो मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव बने। दिग्विजय सिंह का मन कुर्सी के लगाव में रहता है। यही कारण है कि आज दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के बगल में बैठे हैं। दिग्विजय सिंह पहले घोषणा कर चुके थे मैं मंच पर नहीं बैठूंगा फिर क्यों बैठे। 

 


संबंधित समाचार