होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन: रायपुर, धमतरी और बालोद में छापे, 560 किलो पनीर जब्त...

छत्तीसगढ़ में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन: रायपुर, धमतरी और बालोद में छापे, 560 किलो पनीर जब्त...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए खाद्य विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने रायपुर, धमतरी और बालोद में एक साथ छापेमार कार्रवाई करते हुए करीब 560 किलो नकली पनीर जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ स्थानों पर केमिकल और सस्ते पदार्थों से पनीर तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर विभाग ने विशेष टीम गठित कर एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी।

एलपी इंडस्ट्री में बड़ा खुलासा

राजधानी रायपुर स्थित एलपी इंडस्ट्री में छापेमारी के दौरान टीम को चौंकाने वाली जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि यहां एसिटिक एसिड, पाम ऑयल और दूध पाउडर का उपयोग कर नकली पनीर तैयार किया जा रहा था। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में तैयार पनीर जब्त किया और सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।

तीन जिलों में एक साथ कार्रवाई

खाद्य विभाग की यह कार्रवाई सिर्फ रायपुर तक सीमित नहीं रही। टीम ने धमतरी और बालोद जिलों में भी छापे मारकर संदिग्ध डेयरी उत्पादों की जांच की। विभाग का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

 पहले भी सामने आ चुके हैं चौंकाने वाले मामले

गौरतलब है कि हाल ही में कोरबा के घंटाघर चौपाटी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई थी, जहां जूस में इस्तेमाल होने वाली बर्फ की सिल्ली में मरा हुआ मेंढक मिला था। इस घटना ने खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से साफ है कि राज्य में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्ती बढ़ाई जा रही है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


संबंधित समाचार