होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mauganj news : मऊगंज में ट्रैक ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक्सीडेंट में 3 की मौत, 3 घायल

Mauganj news : मऊगंज में ट्रैक ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक्सीडेंट में 3 की मौत, 3 घायल

मऊगंज : मध्य प्रदेश के मऊगंज में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 लोग हादसे में घायल हो गए। हादसा  मऊगंज हनुमना हाईवे पर हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। 

हादसे में 3 की मौत

बताया जा रहा है कि दो बाइक में सवार होकर 6 लोग कही जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से हादसे में 3 की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज मऊगंज सिविल अस्पताल में जारी है। 

हादसा सोमवार देर शाम हुआ

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की। हादसा सोमवार देर शाम की है। 


संबंधित समाचार