होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Karregutta IED Blast : कर्रेगट्टा IED ब्लास्ट, गृहमंत्री शर्मा का बयान, नक्सल मुक्त होगा प्रदेश

Karregutta IED Blast : कर्रेगट्टा IED ब्लास्ट, गृहमंत्री शर्मा का बयान, नक्सल मुक्त होगा प्रदेश

Karregutta IED Blast : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर–दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र में हुए IED ब्लास्ट को लेकर राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए इस विस्फोट में सुरक्षा बलों के 10 जवान घायल हो गए थे। गृहमंत्री ने कहा कि यह घटना नक्सलियों की हताशा और बौखलाहट का नतीजा है।

नक्सल मुक्त होगा प्रदेश

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सलियों ने लंबे समय से अपना साम्राज्य बना रखा था, जिसे सुरक्षाबलों ने सफल अभियान चलाकर नेस्तनाबूद कर दिया। इसी से आक्रोशित होकर नक्सलियों ने उसी इलाके में नए IED प्लांट किए थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान इन्हीं IED की चपेट में आकर 9 जवान जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और 1 जवान कोबरा बटालियन का घायल हुआ।

हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट

IED विस्फोट के बाद घायल जवानों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर से सभी घायलों को रायपुर एयरलिफ्ट किया गया। अधिकारियों के अनुसार, सभी जवानों की हालत स्थिर है, वे खतरे से बाहर हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

नक्सलियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान 

गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि तय रणनीति के तहत कार्रवाई जारी रखते हुए 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त कर लिया जाएगा। उन्होंने सुरक्षाबलों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि सरकार जवानों की सुरक्षा और इलाज को लेकर पूरी तरह सतर्क है।


संबंधित समाचार