होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UCC पर जयवर्धन सिंह का निशाना, कहा - युवाओं को यूनिफॉर्म एजुकेशन कोड की जरूरत, फूलसिंह बरिया ने भी बोला हमला

UCC पर जयवर्धन सिंह का निशाना, कहा - युवाओं को यूनिफॉर्म एजुकेशन कोड की जरूरत, फूलसिंह बरिया ने भी बोला हमला

भोपाल : भोपाल में कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर राज्य सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। जयवर्धन ने कहा कि देश के युवा  यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात नहीं कर रहे है। बल्कि वह यूनिफॉर्म एजुकेशन कोड की बात कर रहा है। सरकार को पहले "यूनिफॉर्म एजुकेशन कोड" पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि शिक्षा और रोजगार युवाओं की सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं। 

विकास,युवाओं,किसानों के लिए सरकार के पास योजना नहीं

जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं. इतना ही नही पैसों के आधार पर भर्ती करने का प्रयास किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के कार्यकाल को ढाई वर्ष से अधिक समय हो चुका है, लेकिन उनकेे जास युवाओं, किसानों और प्रदेश के विकास के लिए कोई प्रभावी नई योजना नहीं है।

भाजपा को हिंदू-मुस्लिम की बात करनी है

भाजपा को सिर्फ हिंदू-मुस्लिम सांप्रदायिक तनाव की बात करनी है। सीएम को इन सब की जगह पहले यूनिफॉर्म एजुकेशन कोड की बात करनी चाहिए। जयवर्धन सिंह ने सरकार से अपील कि है कि वो  सामाजिक मुद्दों के साथ शिक्षा और रोजगार पर भी समान गंभीरता से काम करे.

कांग्रेस कारण और नुकसान बताएगी 

इधर, यूसीसी पर कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए राज्य में यूसीसी लागू करने की तत्काल आवश्यकता दिखाई नहीं देती। कांग्रेस इसका विरोध नहीं करेगी बल्कि इसके कारण और नुकसान भी बताएंगे। 

सरकार को पहले असमानता दूर करनी चाहिए

कांग्रेस विधायक का कहना है कि जब तक राज्य में राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्तर पर वास्तविक समानता स्थापित नहीं होती, तब तक यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे कानून का उद्देश्य अधूरा रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को पहले असमानता दूर करने वाले मुद्दों पर प्राथमिकता से काम करना चाहिए।

मध्य प्रदेश में तो बहुत पिछड़े हैं

हम लोग इस बात को स्पष्ट करेंगे कि यूसीसी  कि कहाँ ज़रूरत है और कहा नहीं। मध्य प्रदेश में तो बहुत पिछड़े हैं, यहाँ इस कानून की फ़िलहाल कोई ज़रूरत नहीं  है। 
 


संबंधित समाचार