भारत ने स्थापित किया एक और कीर्तिमान: जापान को पीछे छोड़ बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था...

भारत ने स्थापित किया एक और कीर्तिमान: जापान को पीछे छोड़ बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था...

नई दिल्ली: जापान को पीछे छोड़कर भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस बात की पुष्टि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने लेटेस्ट डेटा में की है। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने नीति आयोग शासी परिषद की 10वीं बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि कुल मिलाकर वैश्विक और आर्थिक माहौल भारत के अनुकूल है। उन्होंने कहा, मैं जब बोल रहा हूं, तब हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं।

भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ा:

आज हम 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के आंकड़ों का हवाला देते हुए सुब्रह्मण्यम ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ा है। उन्होंने कहा, केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़े हैं और हम अगर अपने द्वारा बनाई गई योजनाओं और सोच पर कायम रहें तो साल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। 2024 तक भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। उन्होंने कहा अगर हम अपनी सोच समझ और योजना पर कायम रहे तो 2.5-3 साल में हम तीसरी बड़ी  अर्थव्यवस्था  होंगे। 

भारत की ग्रोथ बनी रहेगी तेज: 

आईएमएफ ने भारत की विकास दर को भी वैश्विक औसत से बेहतर बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत की अनुमानित ग्रोथ रेट 6.2% और 2026 6.3% रहेगी। रिपोर्ट में कहा गया कि यह स्थिर वृद्धि दर ग्रामीण क्षेत्रों में निजी खर्च और उपभोक्ता मांग की वजह से बनी है। लेकिन अनिश्चितता और वैश्विक व्यापार तनावके लिए जोखिम बने रहेंगे।

दुनिया की टॉप 10 इकोनॉमी: 

रेक देश            GDP (USD ट्रिलियन में) 

1 अमेरिका        $30.51 
2 चीन               $19.23 
3 जर्मनी            $4.74 
4 भारत             $4.19 
5 जापान           $4.19 
6 ब्रिटेन             $3.84 
7 फ्रांस              $3.21 
8 इटली             $2.42 
9 कनाडा           $2.23 
10 ब्राजील          $2.13 


संबंधित समाचार