पुरी जगन्नाथ मंदिर से भव्य रथ यात्रा शुरू : भारी संख्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब, पीएम और राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को बधाई ... 

पुरी जगन्नाथ मंदिर से भव्य रथ यात्रा शुरू : भारी संख्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब, पीएम और राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को बधाई ... 

Jagannath Rath Yatra 2025: ओडिशा स्थित पुरी में आज से 12 दिन के लिए भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। ये यात्रा जगन्नाथ मंदिर से जो गुंडिचा मंदिर तक जाएगी। इस रथ यात्रा में भारी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। बता दें कि ये यात्रा 12 दिन तक यानी 8 जुलाई तक चलेगी। जिसको लेकर भक्त काफी उत्साहित हैं। वहीं जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को ट्विट कर शुभकामनाएं दी है। 

पूरी भक्तों का सैलाब:  

जानकारी के मुताबिक पुरी के जगन्नाथ मंदिर में आज पहांडी अनुष्ठान शुरू हो गया है. इसमें भगवान जगन्नाथ भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को रथ यात्रा के लिए 12वीं सदी के मंदिर से जुलूस के रूप में उनके संबंधित रथों से ले जाया गया। इस अनुष्ठान को एक घंटे देरी से शुरू किया गया है जो लगभग तीन घंटे तक चलने वाली है। पहांडी में त्रिदेवों भगवान बलभद्र, भगवान जगन्नाथ और देवी सुभद्रा को जुलूस के रूप में सिंह द्वार के सामने खड़े उनके रथों से ले जाएं जाते हैं। जिसे देखने के लिए भारी संख्य में  भक्त पूरी पहुंचे हुए हैं। 

मंदिर से श्री गुंडिचा मंदिर तक निकलेगी यात्रा:

मंदिर से निकलने के बाद ये यात्रा श्री गुंडिचा मंदिर ले जाई जाती है। इस दौरान सबसे पहले मुख्य मंदिर से शंख, झांझ और घंटियां बजाते हुए चक्रराज सुदर्शन को बाहर लाया गया और देवी सुभद्रा के 'दर्पदलन' रथ पर फिर बैठाया गया। पंडित सूर्यनारायण रथशर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, विष्णु का चक्र अस्त्र ही सुदर्शन भगवान है। पुरी में उन्ही की पूजा भगवान जगन्नाथ के रूप में की जाती है। भगवान जगन्नाथ के बड़े भाई भगवान बलभद्र इस सुदर्शन के पीछे थे। और अपने तालध्वज रथ पर भगवान बलभद्र विराजमान हैं। 
 


संबंधित समाचार