होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अगस्त 2025: त्योहारों और छुट्टियों का महीना, जानिए कितने दिन बंद रहेंगे बैंक और सरकारी दफ्तर

अगस्त 2025: त्योहारों और छुट्टियों का महीना, जानिए कितने दिन बंद रहेंगे बैंक और सरकारी दफ्तर

अगस्त 2025 का महीना न सिर्फ मौसम के लिहाज से खास है, बल्कि इस बार बैंक और सार्वजनिक छुट्टियों की भी भरमार है। पूरे महीने में लगभग 15 दिन छुट्टियां रहेंगी, जिनमें त्योहार और राज्य-विशेष अवकाश शामिल हैं। अगर आपके बैंकिंग या सरकारी काम हैं तो इन्हें अगस्त के पहले या बीच में निपटाना बेहतर रहेगा क्योंकि छुट्टियों के दौरान अधिकतर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

प्रमुख त्योहार और छुट्टियां:

अगस्त महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे, जिनमें से सबसे बड़े हैं रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी। इसके अलावा कई राज्यों में अलग-अलग स्थानीय छुट्टियां भी होंगी। प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:

8 अगस्त (शुक्रवार) – टेंडोंग लो रूम फात (सिक्किम)

9 अगस्त (शनिवार) – रक्षाबंधन

13 अगस्त (बुधवार) – पैट्रियट्स डे (मणिपुर)

15 अगस्त (शुक्रवार) – स्वतंत्रता दिवस, पारसी नववर्ष, जन्माष्टमी

16 अगस्त (शनिवार) – जन्माष्टमी (कुछ जगहों पर)

19 अगस्त (मंगलवार) – महाराजा बीर विक्रम जन्मदिवस (त्रिपुरा)

25 अगस्त (सोमवार) – श्रीमंत शंकरदेव तिरोभाव (असम)

27 अगस्त (बुधवार) – गणेश चतुर्थी

वीकेंड की बंदी

बैंक और ऑफिस नीचे लिखे दिनों पर भी बंद रहेंगे:

3 अगस्त (रविवार)

10 अगस्त (रविवार)

23 अगस्त (चौथा शनिवार)

24 अगस्त (रविवार)

31 अगस्त (रविवार)

ध्यान दें: कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्यों में लागू होती हैं, इसलिए अपनी जगह के अनुसार बैंक और ऑफिस खुलने-बंद होने की जानकारी जरूर लें।


संबंधित समाचार