होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PM मोदी के खिलाफ बिहार में की गई अभद्र टिप्पणी:सीएम साय बोले-'ये पूरे भारत की आत्म और संस्कृति पर चोट'

PM मोदी के खिलाफ बिहार में की गई अभद्र टिप्पणी:सीएम साय बोले-'ये पूरे भारत की आत्म और संस्कृति पर चोट'

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा पर बिहार में पीएम मोदी और उनकी मां हीराबेन के खिलाफ कुछ लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर सीएम साय ने x पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि, ये पूरे भारत की आत्म और संस्कृति पर चोट है। बिहार की जनता ऐसी ओछी और नकारात्मक राजनीति को नकारेगी, और इसका जवाब देगी, ये 140 करोड़ भारतवासियों की भावनाओं का अपमान है।  

करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान है : सीएम साय 

इसके आगे उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए की गई अभद्र टिप्पणी केवल एक व्यक्ति पर आघात नहीं है, यह पूरे भारत की आत्मा और संस्कृति पर चोट है। प्रधानमंत्री का जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है। सीएम ने कहा कि, एक साधारण परिवार से निकलकर, माँ के संघर्षों और संस्कारों से गढ़ा पुत्र आज राष्ट्र सेवा में पूरी निष्ठा से समर्पित है और विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ा रहा है। इसलिए प्रधानमंत्री का अपमान वास्तव में 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान है। बिहार की जनता निश्चित ही इस तरह की ओछी और नकारात्मक राजनीति को नकारेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।


संबंधित समाचार