होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning News : विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन, कांग्रेस का आज से चरणबद्ध आंदोलन, दो दिनों तक लगातार बारिश की संभावना 

Morning News : विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन, कांग्रेस का आज से चरणबद्ध आंदोलन, दो दिनों तक लगातार बारिश की संभावना 

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन आज जारी रहेगा, जिसमें फिर से हंगामे की संभावना बनी हुई है। प्रश्नकाल में डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल आज महत्वपूर्ण पत्र सदन में प्रस्तुत करेंगे।

सदन में आज दो ध्यानाकर्षण लगाए जाएंगे। विधायक इंद्र साव, द्वारकाधीश यादव और चातुरी नंद ने कृषि यंत्रों और उपकरणों के वितरण को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा है। वहीं, विधायक अनुज शर्मा खदानों के आसपास परिवहन से उत्पन्न प्रदूषण के मुद्दे को सदन में उठाएंगे। इसके अलावा कुंवर निषाद, अजय चंद्राकर और रोहित साहू तीन याचिकाओं को भी सदन में प्रस्तुत करेंगे।

कांग्रेस का प्रदर्शन:

प्रदेश भर में बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस आज से चरणबद्ध प्रदर्शन शुरू करेगी। पीसीसी चीफ दीपक बैज के निर्देशानुसार तीन दिनों तक ब्लॉक स्तर पर कांग्रेसी जेई कार्यालयों का घेराव करेंगे। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

मौसम अपडेट:

मौसम विभाग ने बताया है कि सरगुजा संभाग में अगले दो दिनों तक लगातार भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों में सरगुजा संभाग में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। 17 जुलाई से दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।

जन न्याय पदयात्रा का समापन:

मैनपुर से शुरू हुई जन न्याय पदयात्रा का समापन आज देवपुरी से होगा। पदयात्रा सुबह 10 बजे राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए राजभवन की ओर बढ़ेगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक, विधि, अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।


संबंधित समाचार