होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

jabalpur news : NCC कैंप के 31 बच्चों की अचानक बिगड़ी तबियत, कई की हालत गंभीर, इलाज जारी

jabalpur news : NCC कैंप के 31 बच्चों की अचानक बिगड़ी तबियत, कई की हालत गंभीर, इलाज जारी

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित एनसीसी ट्रेनिंग कैंप में उस वक्त हड़कप मच गया जब ट्रेनिंग में आए 31 बच्चों की अचानक तबियत बिगड़ गई। सभी बच्चों को उलटी, सिर दर्द , चक्कर आने सहित कई तरह की समस्या होने लगी थी। जिसके बाद सभी बच्चों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां फ़िलहाल सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। 

IIITDM संस्थान में चल रहे NCC कैंप 

दरअसल,  वन एमपी आर्म्ड स्क्वाड्रन एनसीसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 14 मई से ट्रिपल आईटीडीएम परिसर में संचालित किया जा रहा है। यहां पिछले कई दिनों से कैडेट्स को तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इस वजह से संभावना जताई जा रही है कि लू लगाने के चलते बच्चों को तबियत बिगड़ गई होगी। 

कड़ाके की गर्मी में करवाई जा रही थी ट्रेनिंग

बताया जा रहा है कि कैंप में शामिल होने के लिए जबलपुर सहित आस पास के जगहों से करीब 450 बच्चे आये थे। जिनसे कड़ाके की गर्मी में ट्रेनिंग करवाई जा रही थी। यह कैंप 24 मई तक चलना था लेकिन इसके पहले ही बच्चों की तबियत खराब हो गई। इनमें 15 लड़के और 16 लड़कियां शामिल हैं.

स्वास्थ्य पहले से बेहतर

चिकित्सकों के अनुसार कैडेट्स की तबियत खराब होने का कारण लू लगना या फिर फूड पाइजनिंग हो सकता है। फिलहाल कैडेंटस को ड्रिप चढ़ाई जाने के बाद सभी का स्वास्थ्य पहले से बेहतर बताया जा रहा है। वही जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम एनसीसी कैडेट्स के स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही है।


संबंधित समाचार