होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SAGAR NEWS : सागर भीषण सड़क हादसा ! BDS के चार जवानों की मौत, CM मोहन ने जताया शोक

SAGAR NEWS : सागर भीषण सड़क हादसा ! BDS के चार जवानों की मौत, CM मोहन ने जताया शोक

सागर : मध्य प्रदेश के सागर में आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बम एंड डॉग स्क्वॉड (बीडीएस) के चार जवानों की मौत हो गई , जबकि एक जवान घायल हो गया। सभी जवान बालाघाट से ड्यूटी कर मुरैना जा रहे थे। इस दौरान जिले के बांदरी-मालथौन के बीच हाइवे पर उनके वाहन की टक्कर कंटेनर से हो गई। घटना पर सीएम मोहन ने शोक व्यक्त करते हुए जवानों के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों के लिए संवेदनाएं दी हैं। साथ ही घायल पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा- आज सागर जिले में सुबह नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे 4 पुलिसकर्मियों का एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन होने का समाचार हृदयविदारक है। हादसे में दिवंगत पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल पुलिसकर्मी शीघ्र स्वस्थ हो।

जवानों की गाड़ी और कंटेनर में हुई भिड़ंत 

घटना सुबह 4 बजे के आस पास की बताई जा रही है। वही एक्सीडेंट को लेकर जांच कर रहे पुलिस कर्मियों का कहना है कि गाड़ी अनियंत्रित हो गई होगी। जिस वजह से ये हादसा हुआ। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वही एक्सीडेंट के बाद से  कंटेनर चालक फरार है, जिसकी चलाश शुरु कर दी गई है। ​प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और जवानों के पार्थिव शरीरों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

हादसे में इन जवानों की हुई मौत 

इधर, इस दुखद सड़क हादसे में जिन जवानों की मौत हुई उनकी पहचान पुलिस ने प्रधुमन दीक्षित मुरैना, अमन कौरव मुरैना, ड्राइवर परमलाल तोमर मुरैना और डाँग मास्टर विनोद शर्मा निवासी भिंड के रूप में की है। वही घायल जवान का नाम आरक्षक राजीव चौहन निवासी मुरैना है, जिनका बंसल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही डॉग सही सलामत है।


 

 


संबंधित समाचार