UJJAIN NEWS : ज्येष्ठ एकादशी पर उज्जैन पहुंची पूर्व मंत्री उषा ठाकुर, विधि विधान से की महाकाल की पूजा, लिया आशीर्वाद

UJJAIN NEWS : ज्येष्ठ एकादशी पर उज्जैन पहुंची पूर्व मंत्री उषा ठाकुर, विधि विधान से की महाकाल की पूजा, लिया आशीर्वाद

उज्जैन  : ज्येष्ठ एकादशी के पावन अवसर पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भरकम भीड़ उमड़ रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर भी महाकाल के दर पर पहुंची और पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंत्री उषा ठाकुर ने नंदी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। साथ ही देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना भी की।

यहां आकर बहुत अच्छा लगा

इधर, भगवान महाकालेश्वर के दर्शनकर मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रभु श्री महाकाल के चरणों का दर्शन आज प्राप्त हुआ है। बाबा महाकाल के दर्शन इसी तरह होते रहें, यही हमारे जीवन का सौभाग्य है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा।

देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की 

इधर, महाकाल मंदिर प्रबंधन की ओर से आशीष दुबे ने उषा ठाकुर का स्वागत व सम्मान किया। पूजा के काफी देर तक पूर्व मंत्री उषा ठाकुर मंदिर में रही और इसके बाद रवाना हो गई। 

 


 


संबंधित समाचार