होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : बड़ी खबर ! पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने राजनीति संन्यास का किया ऐलान, कहा - सिंचाई परियोजना पूरी होते ही ,,,

MP NEWS : बड़ी खबर ! पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने राजनीति संन्यास का किया ऐलान, कहा - सिंचाई परियोजना पूरी होते ही ,,,

सागर : मध्य प्रदेश बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री एवं रहली विधानसभा से विधायक गोपाल भार्गव ने सार्वजनिक मंच से राजनीति संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। भार्गव ने भरे मंच पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि रहली क्षेत्र की अधूरी पड़ी सिंचाई परियोजना का काम पूरा होते ही वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

70 साल से ज्यादा हुई गोपाल भार्गव की उम्र

भार्गव के इस ऐलान से राजनीतिक गलियारों में जहां चर्चाएं तेज हो गई हैं। तो वही गोपाल भार्गव के बयान पर अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि गोपाल भार्गव 70 साल का पड़ाव पूरे कर चुके हैं और अब राजनीति को अलविदा कहना चाहते है। गोपाल भार्गव ने यह घोषणा रहली विधानसभा क्षेत्र के बलेह में आयोजित एक लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की। 

जनता के सामने किया ऐलान

दरअसल, रहली विधानसभा क्षेत्र के बलेह में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। कार्यक्रम में लोकार्पण के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और किसानों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसी दौरान उन्होंने रहली क्षेत्र की अधूरी सिंचाई परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस परियोजना का पूरा होना उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

अधूरी पड़ी सिंचाई परियोजना पूरी होते लेंगे सन्यास

गोपाल भार्गव ने मंच से स्पष्ट शब्दों में कहा कि रहली की अधूरी पड़ी सिंचाई परियोजना पूरी होते ही वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने यह घोषणा किसी बंद कमरे या राजनीतिक बैठक में नहीं, बल्कि सार्वजनिक कार्यक्रम के मंच से की। उनके इस बयान को क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था और किसानों के हितों से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों चर्चा हुई तेज

गौरतलब है कि गोपाल भार्गव रहली विधानसभा क्षेत्र से लंबे समय से विधायक हैं और मध्यप्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। फिलहाल उनके इस ऐलान ने राजनीतिक चर्चाओं को नया विषय दे दिया है। अब देखना होगा कि रहली की बहुप्रतीक्षित सिंचाई परियोजना कब तक पूरी होती है और गोपाल भार्गव की राजनीति से संन्यास लेने की यह घोषणा आने वाले समय में क्या राजनीतिक मायने रखती है।
 


संबंधित समाचार