होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भोरमदेव में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा: CM, दोनों डिप्टी CM और डॉ. रमन सिंह ने की पूजा-अर्चना

भोरमदेव में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा: CM, दोनों डिप्टी CM और डॉ. रमन सिंह ने की पूजा-अर्चना

संजय यादव// कवर्धा। सावन माह के तीसरे सोमवार को भोरमदेव मंदिर में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा किया गया। जहां CM विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

CM और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद:

आसमान से दो दो हेलीकॉप्टर से एक साथ पुष्प वर्षा होने से कांवड़ियों और श्रद्धालु़ओ में काफी उत्साह नजर आया। पुष्प वर्षा के बाद CM विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए विशेष पूजा अर्चना की और दूर दूर से आए कांवड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम और विधायक भावना बोहरा भी मौजूद रहीं।

₹146 करोड़ की पर्यटन परियोजना की सौगात भी घोषित

इस मौके पर CM विष्णु देव साय ने कहा कि भोरमदेव बाबा के आशीर्वाद से आज दूसरी बार कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान भोलेनाथ की कृपा रही तो अगले साल भी इसी तरह पुष्प वर्षा करके हमारे कांवड़िया साथियों का अभिनंदन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार ने भोरमदेव में पर्यटन को बढ़ाने के लिए 146 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। जिसमें भोरमदेव में कारिडोर और विकास कार्यों को पूरा करेंगे। आगे भोरमदेव के विकास में जो भी कार्य करना होगा सभी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

CM ने दो- दो हेलीकाप्टर से कांवरियो पर करवाई पुष्पवर्षा- विस अध्यक्ष

वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, सावन सोमवार के दिन जब हजारों कांवरिया नर्मदा नदी का जल लेकर आते हैं और यहां चढ़ाते हैं। CM विष्णुदेव साय इसे विशेष कार्य बनाकर भोरमदेव का दर्शन करने आये हैं। राज्य सरकार की ओर से हमारे दोनों डिप्टी सीएम और विधायक भी आएं हुए हैं।सीएम विष्णुदेव साय ने दो- दो हेलीकाप्टर से कांवरियो पर पुष्पवर्षा करवा के अपनी श्रद्धा और भक्ति दिखाया। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं।भोले बाबा का आशीर्वाद हमारे प्रदेश पर बना रहे मैं यह कामना करता हूं।


संबंधित समाचार