होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Viral Girl Monalisa : वायरल गर्ल मोनालिसा के परिजनों ने लगाया ब्रेन वॉश का आरोप

Viral Girl Monalisa : वायरल गर्ल मोनालिसा के परिजनों ने लगाया ब्रेन वॉश का आरोप

तरुण सोनी, खरगोन : पर्यटन नगरी महेश्वर की सोशल मीडिया पर चर्चित वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले के अचानक निकाह का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मार्च को केरल के तिरुवनंतपुरम में मुस्लिम युवक फरहान के साथ हुए निकाह की खबर जैसे ही महेश्वर पहुंची तो परिवार में मातम जैसा माहौल बन गया।

मां का रो-रोकर बुरा हाल

पिछले चार दिनों से मोनालिसा के घर में चूल्हा तक नहीं जला है और मां लता भोसले का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता जयसिंह भोसले ने आरोप लगाया है कि एक्टिंग सिखाने के नाम पर उनकी बेटी का ब्रेन वॉश किया गया और फर्जी तरीके से आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर यह निकाह करवाया गया है।

बंजारा समाज में आक्रोश

घटना के बाद पूरे बंजारा समाज में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और समाज के लोग परिजनों के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं तथा सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। 

डायरेक्टर ने रोकी फिल्म रिलीज

इधर इस पूरे मामले में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा के घर महेश्वर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। उनका बड़ा बयान सामने आया है।उन्होंने कहा है कि जब तक इस मामले की पूरी तहकीकात और जांच नहीं हो जाती तब तक वह मोनालिसा पर आधारित अपनी फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” को रिलीज नहीं करेंगे,वहीं उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लव जिहाद का मामला बताते हुए सच्चाई सामने लाने की मध्य प्रदेश सरकार से मांग की है। अब पूरा परिवार और बंजारा समाज इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।


संबंधित समाचार