होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PC Shrama : भोपाल में गौ मांस बवाल के बीच दिखा कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व

PC Shrama : भोपाल में गौ मांस बवाल के बीच दिखा कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व

MP Congress Soft Hindutva : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गौमांस को लेकर चल रहे सियासी बवाल के बीच मकर संक्रांति के मौके पर कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व देखने को मिला। पूर्व धर्मस्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ गौ पूजन कर सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की।

पीसी शर्मा ने गो पूजा

पीसी शर्मा ने गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की और उन्हें तिल-गुड़ के लड्डुओं का भोग लगाया। इस दौरान आरती कर प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की गई। पूजा के बाद पीसी शर्मा ने गौमाता को राष्ट्रीय पशु और राज्य का राजकीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। पूर्व मंत्री ने गौमांस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस स्लॉटर हाउस में गायों का वध किया गया, वहां बुलडोजर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने इसे प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

भोपाल में पकड़ा था 6 टन मांस 

गौरतलब है कि 18 दिसंबर को भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका था। तलाशी के दौरान ट्रक में करीब 26 टन मांस के पैकेट मिले थे। विरोध के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त किया और मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे थे।

जांच रिपोर्ट में हुआ था खुलासा

जांच रिपोर्ट में मांस के गौमांस होने की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले में नगर निगम के स्लॉटर हाउस को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया था। अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी, एक डॉक्टर और नगर निगम के 8 कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। वहीं, बीते मंगलवार को भोपाल नगर निगम की बैठक में इस मामले को लेकर सत्ता और विपक्ष के पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ था। कांग्रेस पार्षदों ने महापौर मालती राय के इस्तीफे की मांग भी की थी।


संबंधित समाचार