होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MLA Rameshwar Sharma : कांग्रेसियों को चाहिए बीजेपी से प्रशिक्षण : विधायक रामेश्वर शर्मा 

MLA Rameshwar Sharma : कांग्रेसियों को चाहिए बीजेपी से प्रशिक्षण : विधायक रामेश्वर शर्मा 

MLA Rameshwar Sharma : मध्यप्रदेश बीजेपी प्रशिक्षण के बाद अब कांग्रेस अपने विधायकों को प्रशिक्षण देने जा रही है। इसी को लेकर भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। विधायक शर्मा ने अपने एक बयान में कहा है कि कांग्रेस न केवल भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं का विरोध करती है, बल्कि अब उसकी नकल भी करने लगी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा जैसे ही कोई कार्यक्रम करती है, कांग्रेस उसी की नकल करके दिखाने की कोशिश में जुट जाती है, चाहे वह प्रशिक्षण वर्ग हो, संगठनात्मक बैठकें हों या बूथ इकाई का गठन।

राहुल पर रामेश्वर का हमला

रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा है कि कांग्रेस का काम तो बस 'आगे पाठ पीछे सपाट' जैसा है। उन्हें खुद समझ नहीं कि वे कर क्या रहे हैं। अगर वाकई में प्रशिक्षण लेना है, तो भाजपा से सीखें। यहां कम से कम देश सेवा की भावना है, वहां तो यह भी नहीं पता कि सेवा होती क्या है। रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि अब राहुल बाबा प्रशिक्षण देने आएंगे? जो खुद अब तक प्रशिक्षित नहीं हो पाए, वे दूसरों को क्या सिखाएंगे? जिन्हें खुद ही दिशा की जरूरत है, वे कार्यकर्ताओं को क्या रास्ता दिखाएंगे?

दिखावे का प्रशिक्षण 

रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ दिखावे के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम कर रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी में यह एक सतत और प्रभावी प्रक्रिया है, जो कार्यकर्ताओं को सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के लिए समर्पित बनाती है। अगर कांग्रेस देश की सेवा करना चाहती है, तो उन्हें पहले भाजपा से सच्चा प्रशिक्षण लेना चाहिए, न कि केवल दिखावे की क्लास चलानी चाहिए।


संबंधित समाचार