बॉलीवुड की इन हसीनों ने योग को बताया FITNESS का मंत्र, International Yoga Day पर तस्वीरें की शेयर

बॉलीवुड की इन हसीनों ने योग को बताया FITNESS का मंत्र, International Yoga Day पर तस्वीरें की शेयर

International Yoga Day 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज देश दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोगों ने योग कर योग दिवस बनाया। इसी कड़ी में बॉलीवुड की ब्यूटी क्वींस ने भी योग कर फैंस को अपने फिटनेस का मंत्र साझा किया। वैसे तो योग दिवस पर आज हर कोई योग करते हुए नजर आ रहा है। लेकिन बॉलीवुड की कुछ ऐसी हसीनाएं है जो खुद को जवा और हसीन बनाए रखने के लिए हर दिन योग करती है। जिसमे सबसे पहला नाम शिल्पा शेट्टी और मलाइका अरोड़ा है। 

Malaika Arora

मलाइका को बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन के नाम से जाना जाता है। 50 की उम्र में भी वो खुद को योग करके फिट रखती हैं। वहीं अक्सर वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर योग करते हुए पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं। उनके फिट रहने का ये ही एक फॉर्मूला है।

Kareena Kapoor

करीना कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्हें भी अक्सर इंस्टाग्राम पर योग करते हुए पोस्ट शेयर करते देखा जाता है। करीना भी अपनी फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं। हालांकि योग के साथ-साथ एक्ट्रेस जिम में भी पसीना बहाती हैं।

Alia Bhatt

आलिया भट्ट भी योग करने में माहिर हैं। वो भी अक्सर इंस्टाग्राम पर योग करते हुए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। आलिया की खूबसूरती और फिटनेस का राज भी योग में ही छिपा है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में रिवील किया था कि वो रोजाना योग करती हैं और इसी से उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद अपने वजन को भी कम किया था।

Samantha Ruth Prabhu

साउथ की स्टार एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु भी अपनी डेली लाइफ में योग करती हैं। वो भी सोशल मीडिया पर फोटोज में योग करतीं नजर आती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि योग से आपकी हेल्थ ठीक रहती है और चेहरे पर भी ग्लो बना रहता है।

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन हैं। उन्हें अक्सर योग करते हुए देखा जाता है। एक्ट्रेस खुद भी बताती हैं कि वो अपनी डेली लाइफ में योग को फॉलो करती हैं, तभी वो अपनी फिटनेस को भी मेनटेंन करके रखती हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा अक्सर फोटोज और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं।


संबंधित समाचार